सेब हमारी सेहत के लिए बेहदफायदेमंद होता है। सेब खाने के तुरंत बाद हमें इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है ये तो आप सभी जानते है। कहते हैं रोजाना सुबह एक सेब खाने से शरीर की सारी बीमारियां खत्म होती है और सेब खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। ज्यादातर लोग सुबह सेब खाते है लेकिन कई बार कुछ लोग सेब के तुरंत बाद ही कुछ ऐसी भी चीजों का सेवन कर लेते है जिनसे उन्हें सेब खाने का फायदा नहीं मिल पाता।
जानें कौन सी हैं वो चीजें-
पानी

सेब खाने के तुरंत बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए । इसलिए आप जब भी सेब खाए उसके 1 या 1.5 घंटे बाद ही पानी पिए।
मूली
सेब खाने के तुरंत बाद मूली नहीं खानी चाहिए क्योंकि सेब के तुरंत बाद मूल खाने से हमारी त्वचा पर सफेद दाग पड़ने की संभावना रहती है।
दही

जब भी आप सेब खाए तो याद रखें उसके तुरंत बाद कभी भी दही न खाए क्योंकि दही ठंडी होती है जिससे आपको कफ हो सकता है।