
नवरात्रियों में दुर्गा पूजा की बात की जाएं तो हर शहर में दुर्गा मां की विशेष पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान दुर्गा मां की देशभर में एक से बढ़कर एक मूर्ति बनाई जाती है। लेकिन पश्चिम बंगाल में पूजा के दौरान लगी मूर्ती चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें, कोलकाता के एक मंदिर में दुर्गा उत्सव सीमित ने माता दुर्गा की मूर्ति पर 50 किलो सोना लगाया है।
बताया जा रहा है मूर्ति पर लगे सोने की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है। सीमित के लोगों का कहना है कि नवरात्र में दुर्गा मां की देश में ये सबसे महंगी मूर्ती है। इस मूर्ती के आस-पास काफी सिक्योरिटी तैनात है।

पंडाल में लगी यह मूर्ति 13 फीट ऊंची है। पंडाल की सीमित का कहना है कि मूर्ति के सिर से लेकर पैरों तक सोना ही लगा है। इतना ही नहीं माता के सवारी शेर को भी सोने से सजाया गया है।

इस मूर्ति की चमक देखने लायक है। इस मूर्ति को देखने के लिए पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गेट पर ही लाइनें लगा रखी हैं। लोग एक-एक करके मूर्ती के दर्शन कर रेह हैं। इस मूर्ति की चमक से पूरे पंडाल की रोशनी में चार-चांद लग गए हैं।