प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका अभिनेत्री के साथ-साथ एक गायकिा और प्रोड्यूसर भी हैं।

मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास इन दिनों अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका अभिनेत्री के साथ-साथ एक गायकिा और प्रोड्यूसर भी हैं। एक इंटरव्यू में इन्होंने ये बात स्वीकार की उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म निर्देशन से उन्हें घबराहट होती हैं।
प्रियंका ने अपनी करियर की शुरुआत द हीरो लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से साल 2003 में की थी। इन्होंने बॉलीवुड को काफी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं प्रियंका हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
इन्होंने फिल्म में अपना किरदार बखूबी निभाया है और दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद भी किया है। वहीं प्रियंका ने ‘वेंटीलेटर’, ‘पहुना द लिटिल विजिटर’ और जल्द रिलीज होनी वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को भी प्रोड्यूस किया है।
हाल ही में फिल्मों का निर्देशन करने का पक्ष पूछे जाने वाले पर इन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ये एक ऐसी चीज है, जिससे मुझे घबराहट होती है कि क्योंकि एक प्रोड्यूसर पर काफी जिम्मेदारी होती है लेकिन जिस तरह मैं धीरे-धीरे अभिनय से निर्माता बनने की दिशा में बढ़ रही हूं मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं निर्देशन भी करूंगी।

प्रियंका की आनी वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी है। ये फिल्म जल्दी ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी है। शादी के बाद प्रियंका की ये पहले फिल्म होगी। इससे पहले प्रियंका के पास सलमान की फिल्म ‘भारत’ का ऑफर था लेकिन प्रियंका ने शादी की वजह से ये ऑफिर ठुकरा दिया था जिसकी वजह से सलमान काफी गुस्सा थे बाद में इस फिल्म में कटरीना कैफ को ले लिया गया था।