बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। बता दें, आज इनकी पत्नी गौरी खान का जन्मदिन है।

मुंबईः बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। बता दें, आज इनकी पत्नी गौरी खान का जन्मदिन है। जी हां आज इनकी पत्नी गौरी खान अपना 49 वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहरुख जितना फिल्मों से चाहत रखते हैं उतनी ही अपनी बीवी गौरी खान से रखते हैं। शाहरुख खान को अपना प्यार पाने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे।
गौरी खान और शाहरुख खान की जोड़ी शानदार जोडियों में गिनी जाती है। इन दोनों के प्यार को देख हर कोई कहता है कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। गौरी खान का जन्म 8 अक्टूबर 1970 हुआ था। गौरी खान के जन्मदिन पर जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

शाहरुख को गौरी 14 साल की उम्र में ही पसंद आ गई थी। इन दोनों की लवस्टोरी काफी दिलचस्प हैं। फिल्मों में शाहरुख खान रोमांस के बॉस नजर आते है लेकिन असल जिंदगी में ये गौरी से अपने प्यार का इजहार भी लंबे समय बाद कर पाये थे। शाहरुख की गौरी को प्रपोज करने की हिम्मत नहीं पड़ती थी। उन्हें ऐसा करने में शर्म आती थी। शाहरुख खान 3 बार गौरी से मिलने के बाद उनका फोन नंबर ले पाए थे।

दोनों की पहले डेट 25 अक्टूबर 1984 को दिल्ली के पंचशील इन्क्लेव के क्ल्ब में हुई थी। दोनों डेट के दौरान पूल के किनारे बैठकर कोला पी रहे थे। इन दोनों की पहले डेट लगभग 5 मिनट की थी। ये दोनों दिल्ली के जेएनयू कैंपस में मिला करते थे। इस दौरान शाहरुख गौरी के लिए हिस्ट्री के नोटस बनाया करते थे।
शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर में जो ड्रेस शाहरुख ने पहनी थी वो गौरी खान ने डिजाइन की थी ये बात बहुत कम लोग जानते हैं। शाहरुख गौरी से बेपनाह प्यार करते हैं तभी आज इन दोनों का रिश्ता परफेक्ट कपल में गिना जाता है।