बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट और दिलफेक आशिक रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

मुंबईः बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट और दिलफेक आशिक रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों की शादी का कार्ड वायरल हुआ था जिसमें इन दोनों की शादी की तारीक 22 जनवरी 2020 लिखी हुई थी। लेकिन वो कार्ड फेक था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि ये कपल जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहा हैं।
बता दें, सूत्रों के मुताबिक ये दोनों नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है ये कपल फ्रांस में शादी करेगा। उनकी शादी की लिए शेफ ऋतु डालमिया को केटरिंग के अरेंजमेंट के लिए अप्रोच किया गया है। अनुष्का विराट की शादी में भी ऋतु ने ही केटरिंग सर्विस प्रोवाइड कराई थी।

हालांकि फैंस इस खबर को भी फेक बता रहे हैं लेकिन ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा कि ये कपल आखिर सच में शादी करने वाला है। बॉलीवड के स्टार्स की शादी की खबरें अक्सर वायरल होती रहती है लेकिन ये खबरें कितनी सच होती है ये तो आप और हम अच्छी तरह से जानते हैं।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी का कार्ड वायरल हो रहा था। उस कार्ड में शादी की डेट 22 जनवरी 2020 लिखी हुई थी। लेकिन साफ पता चल रहा था वो कार्ड फेक हैं क्योंकि उस कार्ड में आलिया के पिता का नाम भी गलत लिखा हुआ था।
वर्कआउट की बात करें तो इन दिनों ये कपल ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में ये कपल पहली बार एक-साथ नजर आ रहा है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।