मध्य प्रदेश में एक पहलवान की कुश्ती लड़ते हुए मौत हो गई। इस घटना को सुन आस-पास के सभी लोग हैरान है।

मध्य प्रदेश के सिवनी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पहलवान की कुश्ती लड़ते हुए मौत हो गई। मृतक पहलवान की पहचान सोनू यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सोनू अचानक कुश्ती लड़ते-लड़ते जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। ये घटना कुरई ब्लॉक के बेलपेठ गांव की है। इस गांव में हर साल दंगल के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
इस कार्यक्रम में सोनू यादव ने भी हिस्सा लिया था। सोनू ने शुरआती तीन फाइट जीती भी थी लेकिन चौथी फाइट में चार प्वाइंट लने के बाद वो मुंह के बल नीचे गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे मौकै पर अस्पताल लेकर, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान सिवनी जिला अस्पताल के डॉ अभय सोनी ने बताया कि पहलवान सोनू जब अस्पताल आए तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
उन्हे शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की बाद ही उनकी मौत का पता लगाया जाएगा। वहीं दंगल कमेटी के अध्यक्ष का कहना है कि कुश्ती लड़ते हुए पहलवान की अचानक मत हो गई। इससे पहले पहलवान ने तीन कुश्ती लड़ी थी।
3 कुश्तियों के बाद वो चौथी कुश्ती लड़ रहा था। चौथी कुश्ती वो 60-70 किलो के वजन में लड़ रहा था। इसी दौरान वो मुंह के बल जमीन पर गिर गया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
संपादकः प्रीति पाल