लहसुन और प्याज सब्जी में न हो तो खाने का जायका ही बिगड़ा जाता है। लहसुन के बिना काफी सब्जियों में स्वाद नहीं आता।

लहसुन और प्याज सब्जी में न हो तो खाने का जायका ही बिगड़ा जाता है। लहसुन के बिना काफी सब्जियों में स्वाद नहीं आता। जैसे कड़ी, साग, पालक, मूली की भूजी। आयुर्वेद में तो लहसुन किसी औषधिक से कम नहीं माना जाता।
हमे हर दिन लहसुन का सेवन करना चाहिए। चाहें वो सब्जी के रूप में हो या फिर ऐसे ही। लेकिन अगर आप लहसुन को सुबह खाली पेट खायें तो आपको उसके फायदे बहुत मिलेंगे।
जानें लहसुन खाने के फायदों के बारे में-

हाई बीपी से छुटकारा
हाईबीपी वाले लोगों को लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि लहसुन ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है।
पेट की बीमारियां छूमंतर
लहसुन पेट की बीमारियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद है। लहसुन से डायरिया और कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
दिल रहेगा सेहतमंद

लहसुन के सेवन से दिल की बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम होता है।
डाइजेशन होगा बेहतर
लहसुन डाइजेशन को भी अच्छा रखता है। सुबह-सुबह लहसुन खाने से भूख भी खुलती है।
सर्दी-खांसी में राहत
लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम, खांसी , अस्थमा के इलाज में फायदा होता है।
संपादकः प्रीति पाल