अयोध्या विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। लेकिन आज इस विवाद का अंत हो गया है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है

अयोध्या विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। लेकिन आज इस विवाद का अंत हो गया है। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है और विवादित जमीन को राम मंदिर निर्माण के लिए दे दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद के लिए भी अयोध्या में 5 एकड़ जमीन दी है।
अयोध्या मामले पर फैसले के बाद राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। फैसले से पहले ही उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर में भी धारा 144 लागू है। इतना ही नहीं अलीगढ़ में इंटरनेट पर बैन भी लगा दिया गया है। देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।
फैसले के आने के बाद राज्यों में जगह-जगह सुरक्षाबल तैनात है। यूपी के तमाम शहरों में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने लोगों से शांति बनाएं रखने की अपील की है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। चेन्नई में 15 हजार पुलिस कर्मी तैनात है। आज सुबह सभी पुलिसकर्मी राजरथिनम मैदान में इकट्टा हुए। इसके बाद सभी को शहर के अलग-अलग हिस्सों में तैनात किया गया।
वहीं नोएडा में धार्मिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है। नोएडा में जगह-जगह पुलिसबल तैनात है। अयोध्या के फैसले के बाद मुंबई में 40 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसमें रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल हैं।
इसके अलावा पूरे शहर की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। मुंबई की फेमस जगहों पर भारी पुलिसबल को तैनात किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि कोई भी सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट न डाले जिससे इलाके में कोई भी विवाद पैदा न हो। केंद्र सरकार ने पूरे राज्य में 4000 अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने का आदेश दिया है।