राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 15 नवंबर तक ऑर्ड-ईवन लागू करने की घोषणा की गई थी।

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 15 नवंबर तक ऑर्ड-ईवन लागू करने की घोषणा की गई थी। लेकिन अब गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर दिल्ली सरकार ने इस नियम से छूट देने की घोषणा की है। 11 और 12 नवंबर यानि सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में उत्सव जैसा माहौल रहेगा।
गुरु पर्व को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 11 और 12 नवंबर को ऑर्ड ईवन के नियम से छूट देने की घोषणा की है। दिल्ली के सिख समुदाय ने गुरुपर्व और नगर कीर्तन को देखते हुए ये मांग की थी। इस मांग के बाद दिल्ली सरकरा ने गंभीरता से इस मुद्दे पर विचार किया और फैसला किया।
दरअसल, गुरु नानक का पर्व पंजाबियों का सबसे बड़ा त्यौहार है। इस दौरान दिल्ली की रौनक कुछ और ही रहती है। गुरु नानक देव जी के जन्म के 550 साल होने पर दिल्ली में बड़े आयोजन होने है। ऑर्ड ईवन की वजह से दिल्ली में रहने वाले सिख समुदाय के लोगों को इस दौरान काफी परेशानी होगी इसलिए तिलक नगर के विधायक जरनैल सिंह के नेतृत्व में सिख प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से मिलकर अपनी मांग रखी थी।
जिसके बाद दिल्ली सरकार ने ऑर्ड ईवन के नियम से दो दिन छूट देने की घोषणा की है। गुरु नानक का पर्व दिल्ली में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान दिल्ली की रौनक कुछ और ही रहती है। 11 और 12 नवंबर को लाखों श्रद्धालु अलग-अलग गुरुद्वारों में भी जाएंगे।
बता दें, दिल्ली में 4 नवंबर से ऑर्ड-ईवन लागू करने की घोषणा की गई थी। इस नियम का उल्लंघन करने पर सभी पर 4 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। ऑर्ड ईवन के मुताबिक जिस दिन ईवन होता है उस दिन सिर्फ ईवन नंबर की गाड़ियां ही रोड पर दौड़ेगी। जिस दिन ऑर्ड होता है उस दिन बस रोड पर ऑर्ड नंबर की गाड़ियां ही दौड़ेगी। इस दौरान सड़क पर काफी लोगों का चालान काटा गया था।
संंपादकः प्रीति पाल