
हरियाणा के सोनीपत में आईटीबीपी के जवान मास्क और पीपीई किट बनाने में जुटे हैं।
चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित 377 टन सामान देश के दूर-दराज के इलाकों में पहुंचाया गयाएफसीआई ने 13 अप्रैल तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश को 22 लाख मीट्रिक टन खाद्यान दिया21 दिन का लॉकडाउन आज खत्म हो रहा था, इससे पहले ही इसे 3 मई तक बढ़ा दिया गया
नई दिल्ली. काेरोना संकट के बीच लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार राज्यों के प्रशासनिक अमले के प्रति और सख्त होने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 20 अप्रैल तक देश के सभी शहर और जिलों का मूल्यांकन होगा। इसमें देखा जाएगा कि उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए किस तरह काम किया है। इसका सही ढंग से पालन करने वाले को सहूलियत दी जाएंगी। जहां ठीक से पालन नहीं हुआ वहां सहूलियत नहीं दी जाएंगी।
सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें
- सरकार के मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेस में मंगलवार को गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में 80 करोड़ लोगों को अगले 5 महीने तक खाद्यान्न मुफ्त दिया जाएगा। इसके लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया गया है।
- 13 अप्रैल तक 32 करोड़ लोगों को 29 हजार 352 करोड़ रुपए का पैकेज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत दिया गया है। 97.8 लाख गैस सिलेंडर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत उपलब्ध कराए गए हैं।
- 9 हजार 930 करोड़ रुपए जन धन योजना के तहत दिए गए हैं। 1 हजार 400 करोड़ रुपए दिव्यांगों को दिए गए हैं। 2.17 करोड श्रमिकों को 3 हजार 71 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित 377.5 टन सामान देश के दूर-दराज के इलाकों में पहुंचाया गया है। देश भर में कोरोना के इलाज के लिए 602 अस्पताल तैयार हो चुके हैं।
- आईसीएमआर ने बताया कि 33 लाख किट और आरटी पीसीआर रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमर्स चेन रिएक्शन के लिए आर्डर किए गए हैं। ये हमें किसी वक्त मिल सकते हैं।
- बुखार-खांसी हो तो आशा वर्कर को बता सकते हैं। कॉल सेंटर पर फोन करें या कर्मचारियों से संपर्क करें। वे अधिकारियों को बताएंगे।
लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा, तब तक ट्रेन और हवाई सेवाएं बंद रहेंगी
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के कुछ देर बाद ही रेलवे ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान देशभर में यात्री ट्रेनें नहीं चलेंगी। मालगाड़ियां चलती रहेंगी। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, 3 मई तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित रहेंगी।
कोराना संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार के करीब
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार 966 हो गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 121, मध्यप्रदेश में 93, राजस्थान में 72, गुजरात में 46, पश्चिम बंगाल में 38, आंध्रप्रदेश में 34, जम्मू-कश्मीर में 13 और ओडिशा में 1 मरीज मिला है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह 8 बजे तक देश में 10 हजार 363 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 988 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 35 ठीक हुए हैं और 339 की मौत हो चुकी है।
पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन | मामले |
13 अप्रैल | 1242 |
10 अप्रैल | 871 |
11 अप्रैल | 854 |
09 अप्रैल | 813 |
12 अप्रैल | 758 |
27 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितने ठीक हुए |
महाराष्ट्र | 2455 | 166 | 229 |
तमिलनाडु | 1173 | 12 | 58 |
दिल्ली | 1510 | 28 | 31 |
तेलंगाना | 592 | 17 | 103 |
राजस्थान | 969 | 11 | 121 |
मध्यप्रदेश | 731 | 50 | 51 |
उत्तरप्रदेश | 657 | 6 | 49 |
आंध्रप्रदेश | 473 | 7 | 14 |
केरल | 378 | 3 | 198 |
गुजरात | 617 | 26 | 55 |
कर्नाटक | 258 | 6 | 60 |
जम्मू-कश्मीर | 270 | 4 | 29 |
हरियाणा | 196 | 4 | 51 |
पंजाब | 176 | 12 | 25 |
पश्चिम बंगाल | 190 | 7 | 36 |
बिहार | 66 | 1 | 28 |
ओडिशा | 56 | 1 | 13 |
उत्तराखंड | 35 | 0 | 7 |
असम | 30 | 1 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 32 | 2 | 12 |
चंडीगढ़ | 21 | 2 | 7 |
छत्तीसगढ़ | 31 | 0 | 10 |
लद्दाख | 17 | 0 | 12 |
झारखंड | 24 | 2 | 0 |
अंडमान-निकोबार | 11 | 0 | 10 |
गोवा | 7 | 0 | 5 |
पुडुचेरी | 7 | 0 | 1 |
मणिपुर | 2 | 0 | 1 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 0 | 0 |
नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
मेघालय | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 10 हजार 363 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 8 हजार 988 का इलाज चल रहा है। 1035 ठीक हुए हैं और 339 की मौत हो चुकी है।